मऊ, अगस्त 28 -- Mau News: दोहरीघाट (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में साहू समाज की ओर से श्रावण मास में आयोजित होने वाला वार्षिक श्रावणी पूजन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की आराध्य एवं कुलदेवी मां कर्मा देवी का पूजन-अर्चन, हवन एवं आरती की गई। हवन में समाज के लोगों ने आहुति देकर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।मां कर्मा देवी को साहू समाज की आराध्य देवी के रूप में श्रद्धापूर्वक पूजा जाता है। समाज द्वारा लंबे समय से श्रावण मास में सामूहिक पूजन की परंपरा निभाई जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।पूजन-अर्चन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें साहू समाज के लोगों के साथ ब...