मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आगामी त्योहार सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर नगर क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों, समस्त सफाई नायकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को पालिका सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिशासी अधिकारी ने सावन पर्व को लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करने और प्रमुख मार्गों की मरम्मत कर उन्हें आवागमन योग्य बनाने के निर्देश भी दिये गये। अधिशासी अधिकारी ने पालिका के अधिकारियों से नगर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, पथ प्रकाश तथा सड़कों की स्थिति की जानकारी प्राप...