मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सावन माह के अंतिम दिनों में शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन को भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, वहीं रुद्राभिषेक के जरिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त जुट गए हैं। जनपद के शहर समेत कोपागंज, अमिला, घोसी, दोहरीघाट, मधुबन, दुबारी, इंदारा, पहसा, रानीपुर, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद, नदवासराय आदि स्थानों पर सावन माह को लेकर सुबह से ही शिवमंदिर हर-हर महादेव के उद्घोष सुनाई पड़ रही है। इसके साथ ही जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक का दौर जारी है। बुधवार को वीरपुर रतन स्थित शिव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने रुद्राभिषेक कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Mau News: मंदिरों में बाबा भोले का जलाभिषेक तो घरों में किया जा रहा पाठ आचार्य श्याम जी पांडेय ने बताया कि सावन के महीने में रुद्राभिषे...