Mau News: सावन:हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय
मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सावन माह के दूसरी सोमवारी पर शहर सहित जनपदभर के मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ दिखाई दी। शिवभक्त महादेव के रंग में रंगे नजर आए और पूरा जनपद भगवा रंग में रंगा रहा। रविवार मध्य रात्रि से ही शहर की सड़कों पर हर-हर महादेव का जयघोष करते श्रद्धालुओं के पांव शिवालयों की ओर बढ़ने लगे थे। दिन शुरू होने के साथ ही श्रद्धालु औघड़दानी के दरबार में हाजिर होकर बेलपत्र, गंगाजल, गाय का दूध, दुर्वा, कनेर पुष्प, मदार पुष्प, गुड़, घी, अक्षत, शहद, रोरी, गुलाल आदि से पूजन-अर्चन किया। कांवरियों ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। यह भी पढ़ें- Banka News: सावन के दूसरे सोमवारी पर दिनभर जिले के शिवालयों में लगा रहा शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.