Mau News: सावन:हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा वातावरण
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सावन माह की पहली सोमवारी पर जिलेभर के सभी शिव मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी गईं। पूरा जनपद पूरी तरह शिवमय नजर आया। आस्था का जनसैलाब ऐसा उमड़ा कि शिवालयों पर तिल रखने की जगह नहीं बची। चारो तरफ सिर्फ 'ऊं नमः शिवाय, 'हर-हर महादेव' 'बोल-बम' के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान मंदिरों के अंदर और बाहर सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी गई। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सावन माह के पहले सोमवार को जलाभिषेक और पूजन-अर्चन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। शहर क्षेत्र के शांति कुंज गाय घाट, शीतला मंदिर, पक्का पोखरा, बाबा बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.