मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी को शिव मंदिरों एवं शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। उधर, मंदिर के पुजारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा रविवार की देर शाम तक शिवालयों एवं शिव मंदिरों को बिजली की झालरों तथा तोरण पताकाओं से भव्य रूप से सजाने जा दौर चलता रहा। वहीं कांवरियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। सावन के माह के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की जुटने वाली भीड़ को देखते हुए...