Mau News: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 32 लोगों का चालान
मऊ, अक्टूबर 4 -- Mau News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना चकरघट्टा पुलिस ने बीते शनिवार की देर रात शांति व्यवस्था भंग करने पर बड़ी कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर अनावश्यक रूप से घूमने और रास्ता अवरुद्ध करने पर 32 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तिवारीपुर बाजार से मझगाई मुख्य सड़क मार्ग पर 32 लोग शराब पीकर आने-जाने वाले लोगों का रास्ता अवरुद्ध कर रहे थे। साथ ही सड़क किनारे शराब की खाली बोतलें व नमकीन के पैकेट फेंक कर गंदगी फैला रहे थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर धारा 292 बीएनएस के तहत चालान किया। कार्रवाई में अमरनाथ हरिजन, रामकिशुन बियार, ओमप्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.