Mau News: सामूहिक विवाह योजना में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रमों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने मंडलायुक्त आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच की मांग की है। दिग्विजय राय ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि पिछले वर्ष मऊ और गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भी घटिया सामग्री परोसे जाने की शिकायत की गई थी। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराने का दावा किया गया है।उ न्होंने मंडलायुक्त से प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए अलग टीम गठित करने तथा अनियमितता की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.