मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा, मऊ नगर द्वारा संत शिरोमणि गणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रह्मस्थान स्थित मद्धेशिया वैश्य अतिथि भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:काल हवन-पूजन वेद प्रकाश आर्य के द्वारा आरंभ हुआ। इसके बाद सुंदरकांड पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मद्धेशिया समाज के लोगों ने सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। नगर अध्यक्ष संजय मद्धेशिया ने समाज के लोगों को एकजुट रहने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं मद्धेशिया समाज के महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने समाज के लोगों से अपनी एकजुटता एवं संख्...