मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की खैरा मुहम्मदपुर एवं मूजडाड निवासी शराब की तस्करी के मुकदमें में विगत सात साल से फरार चल रहे वारंटियों को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। नियमानुसार कार्रवाई कर दोनों को चालान कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि स्थानीय कोतवाली अंतर्गत खैरा मुहम्मदपुर निवासी दिनेश राजभर और मूजडाड निवासी सतीराम राजभर के विरुध्द 2019 में अवैध शराब की तस्करी के मामले में कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया था। मुकदमे के विचारण के दौरान दोनों अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद न्यायालय ने दोनों के विरुध्द गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार क...