Mau News: साइबर टीम ने वापस कराए 15786 रुपये
मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: दोहरीघाट। साइबर टीम की तत्परता से धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसके 15786 रुपये वापस मिल गए। साइबर पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। यह शिकायत राजेंद्र चौहान निवासी बुढ़ावर थाना दोहरीघाट ने दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने की बात कही थी। जांच के दौरान, दोहरीघाट थाना की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी से निकाली गई 15786 रुपये की राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने दोहरीघाट पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.