Mau News: साइबर टीम ने बरामद किए 3.08 लाख कीमती 13 गुमशुदा मोबाइल
मऊ, सितम्बर 10 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर पुलिस टीम ने गुम हुए 13 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 3 लाख 8 हजार रुपये बताई गई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। थाना की साइबर पुलिस टीम ने विभिन्न मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्टों पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सहायता लेते हुए साइबर टीम ने अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद सभी 13 मोबाइल फोन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा द्वारा संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल बरामदगी में साइबर प्रभारी विकास कुमार, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.