Mau News: साइबर टीम ने ठगी के 20 हजार रुपए वापस कराए
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। कोपागंज थाना क्षेत्र में साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत प्रदान की है। टीम ने एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से ठगी गई 20 हजार रुपये की राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी राम विनय मौर्य के मोबाइल पर एक एपीके (APK) फाइल भेजी गई थी। इस फाइल को इंस्टॉल करने के बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से 81,400 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कोपागंज साइबर टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने कार्रवाई की। टीम ने संबंधित बैंक और एमआरएम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.