मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: चिरैयाकोट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम अब्बूपुर निवासी युवक के मोबाइल पर अज्ञात कॉल करके साइबर ठगों ने बीते दो जुलाई को 28008 रुपए की ठगी कर ली। जिसकी पीड़ित द्वारा शिकायत कराई गई थी। जिस पर चिरैयाकोट थाने की साइबर टीम ने अथक प्रयास कर पीड़ित के पैसे अकाउंट में वापस कराने में सफलता पाई है, जिसे पाकर पीड़ित का चेहरा हर्ष से खिल उठा। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम और जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह तथा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के कुशल नेतृत्व में थाना चिरैयाकोट की साइबर टीम ने विशेष अभियान चला रहीं है। साइबर टीम उपनिरीक्षक नितेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अंजली पाण्डेय के नेतृत्व में हेड ऑ...