मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सहुवारी गांव के पास नई पुलिस चौकी स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ग्रामसभा द्वारा भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने भूमि की उपलब्धता और उपयुक्तता की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की बढ़ती आबादी, यातायात और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए लंबे समय से सहुवारी में पुलिस चौकी की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी बनने से घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी और लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए दूर स्थित थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Etah News: डीएम के प्रयासों से अलीग...