मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के अजोरपुर मर्यादपुर गांव में मंगलवार सुबह ससुराल आए दामाद की गांव के बाहर पेड़ से लटकता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। साथ ही ससुरालवालों के साथ ही मृतक के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फारेंसिक टीम ने शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अजोरपुर मर्यादपुर गांव में मंगलवार सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए बाहर निकलीं, तो उन्होंने अली उल्लाह के ट्यूबवेल के पास एक बड़हल के पेड़ की डाल से साड़ी के फंदे पर शव लटकते हुए देखा। महिलाओं के शोर मचाने पर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव निवासी धारी राजभर के दामाद के रुप में की। सूचना मिलते ही उसके ससुराल वाले भ...