Mau News: सर्वाधिक मालियत वाले बैनामों में से एक का किया स्थलीय निरीक्षण
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अगस्त माह में पंजीकृत सर्वाधिक मालियत वाले पांच बैनामों में से एक बैनामे का सोमवार को तहसील सदर के मौजा बरपुर में स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैनामे में अंकित संपत्ति के अभिलेखीय विवरण एवं मौके पर स्थित संपत्ति का सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान बैनामे में अंकित विवरण के अनुसार संपत्ति का मूल्यांकन सही पाया गया। प्रथम दृष्टया स्टांप शुल्क में किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में पंजीकृत महत्वपूर्ण एवं उच्च मालियत वाले बैनामों का भौतिक सत्यापन लगातार किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ-साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहायक आयुक्त स्टांप एवं उप निबंधकों द्वारा भी संपत्तियों का स्थल निरीक्षण कर अभिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.