Mau News: सर्पदंश से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मऊ, अगस्त 12 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा प्रखंड के बिलौझा ग्राम पंचायत में मंगलवार की रात सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई। समय रहते अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक कराने के कारण युवती ने असमय दुनिया छोड़ गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलौझा निवासी 22 कुमारी पूजा गुप्ता पुत्री निर्मल गुप्ता मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने घर में चौकी पर सो रही थी। सोते समय उसका एक हाथ चौकी से नीचे लटका हुआ था। इसी दौरान एक सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। डसने का अहसास होते ही पूजा ने परिजनों को सूचना दी। जब तक परिजन कमरे में पहुंचे, सर्प वहां मौजूद था। भीड़ जुटने लगी, लेकिन परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया। इसी दौरान पूजा की तबीयत तेजी से बिगड़ती गई और कुछ ही देर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.