Mau News: सरहरा में सरयू का कटान तेज, बाढ़ खंड आजमगढ़ के बचाव इंतजाम नदारद
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू का जलस्तर घटने के बावजूद सरहरा में नदी का कटान जारी है। रामनगर से परमहंस बाबा कुटी तक का क्षेत्र बाढ़ खंड आजमगढ़ के अधीन है, लेकिन इस क्षेत्र में कटान रोकने के लिए विभाग की ओर से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। इसके उलट धनौली रामपुर से दोहरीघाट कस्बे होते हुए आगे तक अपने कार्यक्षेत्र में सिंचाई विभाग मऊ की टीम मुस्तैदी से बचाव कार्यों में जुटी है। इस क्षेत्र में फिलहाल कटान नहीं हो रही है, लेकिन कस्बे की ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए विभाग सतर्क है। एक ही नदी के किनारे कटान प्रभावित क्षेत्र में दोनों विभागों की कार्यशैली का यह अंतर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। यह भी पढ़ें- Mau News: लाल निशान की ओर फिर बढ़ने लगा जलस्तर, 35 सेमी दूर सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.