मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड रानीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसेना में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 'सेवा संकल्पबद्ध' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास, महिला सशक्तिकरण और समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तार से मंथन हुआ। शक्ति केंद्र के कोषाध्यक्ष उत्सव सिंह (सरसेना) ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव की रीढ़ हैं। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और माताओं की देखभाल में उनकी भूमिका अतुलनीय है। इसके साथ ही उत्सव सिंह ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सरकार की हर योजना का लाभ गांव के अंतिम पात्र तक पहुंचाएंगी। इस दौरान कुपोष...