Mau News: सरसेना ग्रामीण स्टेडियम में सेवा संकल्प चौपाल का आयोजन
मऊ, सितम्बर 23 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण स्टेडियम सरसेना में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर विभिन्न विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने ग्रामीण इलाकों में आखिरी व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, जनसेवा से जुड़े पेंशन, सामूहिक विवाह, पारिवारिक लाभ आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा और ब्लॉक स्तर पर चल रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा एक साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील पासवान, सचिव पवन सिंह, पंचायत सहायक विजय पाल, विनोद सिंह, प्रदीप रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.