Mau News: सरयू नदी रामपुर धनौली गांव के सामने कर रही बैकरोलिंग, बढ़ा खतरा
मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। बीते 24 घंटे में 17 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से महज 33 सेमी नीचे बह रही है। वहीं नदी की पूरी धारा रामपुर धनौली गांव के सामने तट से सीधे टकरा रही और बैकरोलिंग कर रही है। इससे भारत माता मंदिर और शवदाह स्थल पर कटान का खतरा बढ़ गया है। उधर, तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका से ग्रामीण परेशान है। सरयू के जलस्तर पर नजर डाले तो गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर शुक्रवार को 69.40 मीटर रहा, जबकि यह शनिवार को 17 सेमी बढ़कर 69.57 मीटर पर पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर के साथ ही तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी औराडाड़ चिऊटीडाड़ में अब बन्धों के पास से होकर बहने लगी है। जबकि बन्धों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से बाढ़ खं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.