Mau News: सरयू नदी में कटान तेज, किसानों में आक्रोश
मऊ, अक्टूबर 8 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर भले ही खतरा बिंदु से नीचे हो, लेकिन तटवर्ती इलाकों में कटान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दोहरीघाट क्षेत्र के नईबाजार स्थित सरहरा पुरवे के सामने नदी तेजी से कृषि भूमि को निगल रही है। पिछले दो दिनों में करीब पांच बीघा जमीन नदी में समा चुकी है। अब नदी की धारा आबादी से महज 50 मीटर दूर रह गई है। कटान की रफ्तार से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज के अनुसार गुरुवार दोपहर तक नदी का जलस्तर स्थिर रहा, लेकिन इसके बाद फिर बढ़ने लगा। यह भी पढ़ें- Mau News: सरयू घटाव पर, सरहरा में उपजाऊ जमीन समा रहीं नदी में बुधवार को जलस्तर 69.40 मीटर था, जो गुरुवार शाम चार बजे तीन सेंटीमीटर बढ़कर 69.43 मीटर पहुंच गया। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से महज 53 सेंटीमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.