Mau News: सरयू नदी का जलस्तर 20 सेमी घटा, लेकिन लहरों में उफान तेज
मऊ, अगस्त 25 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है। मंगलवार की शाम चार बजे तक 20 सेमी जलस्तर में घटाव हुआ। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से महज पांच सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ का पानी फसलें बर्बाद कर अब धीरे-धीरे उतरने लगा है। खेतों में खराब हुई फसलों को देखकर किसान परेशान हैं। जलस्तर कम होने के बाद भी लहरों में उफान तेज होने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा बढ़ गया है। नईबाजार के सरहरा और परमहंस बाबा कुटी के सामने जलस्तर जैसे ही खतरा बिंदु से थोड़ा नीचे पहुंचेगा तो कटान शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं शवदाह स्थल और भारत माता मंदिर के पास बैकरोलिंग होने से बोल्डरों के खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। उधर, खाकी बाबा कुटी के पास सोमवार को हुई कटान के स्थान पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी बोरी में ईंट की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.