मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में घटाव होने के बाद भी तटवर्ती इलाके के लोगों की समस्या बढ़ती ही जा रही है। घटते जलस्तर के साथ ही सरहरा पुरवे के सामने नदी तेजी से कटान करती हुई आबादी की तरफ बढ़ रही है। नदी और घरों के बीच महज 50 मीटर की दूरी बची है। अगर ऐसे ही कटान होती रहीं तो जल्द ही नदी घरों को भी अपनी चपेट में लेनी शुरू कर देगी। जिससे लोग दहशत में हैं। वहीं कटान होने के बाद भी अब तक बाढ़ खंड आजमगढ़ का कोई भी कर्मचारी मौका मुआयना करने नही आया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। नदी के जलस्तर पर नजर डाले तो मंगलवार को 69.95 मीटर था, जो बुधवार को 21 सेमी घटकर 69.74 मीटर पर पहुंच गया। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 16 सेमी नीचे पहुँच गई है। घटते जलस्तर के साथ बाढ़ का खतरा तो टल गया है,लेकिन क...