Mau News: सरयू नदी:खाकी बाबा कुटी को बचाने में जुटा सिंचाई विभाग
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घटते जलस्तर के साथ सरयू नदी के तेवर कम होने के स्थान पर और उग्र हो गए हैं। नदी के रौद्र रूप को देख सिंचाई विभाग मऊ की टीम अलर्ट हो गई है। मुक्तिधाम से लेकर रामघाट तक निगरानी बढ़ा दी है। जबकि पूर्व में हुई कटान को भरने में कर्मचारी जुटे हुए है। वहीं खाकी बाबा कुटी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सिंचाई विभाग का कहना है कि खाकी बाबा कुटी को किसी भी हाल में कटने नही दिया जाएगा। उधर, नईबाजार से लेकर धनौली रामपुर गांव के बीच सरयू नदी करीब दो किलोमीटर के दायरे में कटान करते हुए महुला-गढ़वल बांध से महज कुछ ही दूरी पर आ चुकी है। वहीं सरहरा पूरवे और नदी के बीच महज 50 मीटर की दूरी बची है। जबकि, दो दिनों से सरहरा पूरवे के सामने और परमहंस बाबा कुटी के सामने कटान तेज हो गई है। लेकिन अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.