मऊ, अगस्त 24 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी पिछले दो दिनों से घटने के साथ ही उग्र हो रही है। उफनती लहरें से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान भी तेज हो गया है। वहीं सोमवार की सुबह खाकी बाबा कुटी के पास लगभग 15 मीटर सुरक्षा में लगे बोल्डर और किनारे पर लगे पेड़-पौधे नदी में विलीन हो गया। नगर में कटान होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिंचाई विभाग कटान वाले स्थान पर जियो बैग और बोल्डर डालकर कटान रोकने में जुटा हुआ है। वहीं कटान की सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और नगर पंचायत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोहरीघाट कस्बे के गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डाले तो रविवार को 70.35 मीटर रहा। जो सोमवार को 20 सेमी घटकर 70.15 मीटर पर पहुंच गया। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 25 सेमी ऊपर बह रहीं ह...