Mau News: सरयू का पानी तटवर्ती गांवों की ओर बढ़ने से दहशत
मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बरसात और नेपाल के बैराजो से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की बढोत्तरी हुई है। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मिटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर प्रवाहित हो रही। ऐसे में बंधो पर दबाव बढ़ गया है। यही नहीं बंधों के नीचे बोई गई फसलें डूबने लगी हैं, जिससे किसान चिंतित हैं। जबकि नदी की लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों पर टकराने से ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। अब बा flood का पानी धीरे-धीरे गांवों की तरफ तेजी से बढ़ने लगा है। जबकि दोहरीघाट कस्बे में नाले का पानी धीरे-धीरे आने लगा है। हालांकि अभी पानी नालों में ही है। लेकिन जैसे ही और जलस्तर बढ़ेगा तो कस्बे में पानी भरने लगेगा। खतरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.