Mau News: सरयू का जलस्तर थमा, खतरा बरकरार
मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते सोमवार की रात जलस्तर थम गया और स्थिर हो गया। नदी इस समय खतरा बिंदु से 20 सेमी नीचे बह रही है। हालांकि अभी खतरा टला नही है, नदी कभी भी अपना उग्र रूप धारण कर कहर बरपा सकती है। ग्रामीणों की बाढ़ की आशंका से लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। उधर, नईबाजार के सरहरा पूरवे और परमहंस बाबा कुटी तक नदी खाली पड़ी दलदलीय भूमि को तेजी से काटते हुए आगे बढ़ रहीं है। वहीं धनौली रामपुर से लेकर खाकी बाबा कुटी तक कटान का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा में लगें बोल्डरों में दरारें पड़ने लगीं है। जिससे नगर वासियों में हड़कंप मचा हुआ है। सिंचाई विभाग मऊ और बाढ़ खंड आजमगढ़ ने बांधो की सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन जलस्तर पर पल-पल की नजर रख रहा है。
जलस्तर में उतार-चढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.