Mau News: सरकारी विद्यालयों में बदहाल व्यवस्था के विरोध में उठाई आवाज
मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सरकारी विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था एवं बच्चों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालय किसी व्यक्ति की निजी व्यवस्था नहीं, बल्कि गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों के भविष्य की नींव हैं। हमारा उद्देश्य किसी शिक्षक या कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाना नहीं है। हमारा सवाल व्यवस्था से है और जहां कमी होगी, वहां जनहित में सवाल उठाना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.