Mau News: समूह की महिलाओं ने किया बकाया भुगतान की मांग, सौंपा ज्ञापन
मऊ, अगस्त 18 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड रानीपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों तक पुष्टाहार एवं ड्राई राशन के उठान और वितरण का कार्य बंद होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और बकाया भुगतान की मांग की। ज्ञापन के अनुसार वर्ष 2019 से लगभग 85 स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी केंद्रों तक पुष्टाहार एवं ड्राई राशन के उठान और वितरण का कार्य कर रहे थे। समूहों का आरोप है कि वर्ष 2026 में जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा बिना पूर्व सूचना के कुछ समूहों को इस कार्य से हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आठ माह से नहीं मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.