Mau News: समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष चुने गए मनोज गुप्ता
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद के समाचार पत्र विक्रेता संघ का सांगठनिक चुनाव वर्ष 2026 रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान मनोज गुप्ता को सर्वसम्मति से संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अखबार वितरण सेंटर पर पहुंचकर सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में चुनावी परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। तत्पश्चात पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गुप्ता को चुनाव परिणाम का प्रमाण पत्र सौंपा। मनोज गुप्ता के निर्विरोध विजेता बनने की घोषणा सुनते ही उपस्थित सभी हॉकरों एवं समाचार पत्र विक्रेताओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.