मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम अवतार सिंह एवं सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार चौरसिया एवं एसपी सिंह जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के तहत 30 अक्तूबर 2026 (शुक्रवार) को जनपद मऊ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग के सदस्यगण जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति के संबंध में बैठक करेंगे तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के संदर्भ में चर्चा करेंगे। जिला सूचनाधिकारी धनपाल सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग के सदस्यगण सुबह दस बजे मऊ पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक जिलाधिकारी के साथ जनपद द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के संदर्भ में चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda New...