मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के वार्ड संख्या-14 में मोटरसाइकिल की सीट फटने के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच पहले पुलिस चौकी पर समझौता हुआ, लेकिन कुछ ही घंटों बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया और मारपीट की घटना सामने आई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, कुसुम देवी ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी मोहन शर्मा ने उनकी मोटरसाइकिल की सीट फाड़ दी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला पुलिस चौकी पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और नुकसान की भरपाई के लिए भी राजी हो गए। पीड़िता के पति नन्हे शर्मा का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे जब वह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में पड़ोसियों ने उन्...