Mau News: सफाई, पथ प्रकाश, जल निकासी की समस्या लेकर पहुंचे फरियादी
मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र स्थित पंचायत कार्यालय में सोमवार को सम्भव अभियान के अंतर्गत जनसुनवाई का आयोजन अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न वार्डो से पहुंचे सात लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिसमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र के मोहल्लों और वार्डों में नाली की सफाई, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जल निकासी और दवा के छिड़काव समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिशासी अधिकारी ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.