Mau News: सपा की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर
मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: मऊ। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में जनपद के समस्त बूथ अध्यक्षों को तेज और सशक्त बनने, संगठन में पीडीए के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने किया। बैठक के दौरान विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। बैठक में विधायक राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार गौतम, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र लोहिया, शिव प्रताप यादव मुन्ना, जिला महासचिव कुददूश अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, प्रदेश सचिव जेपी यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.