Mau News: सत्संग में श्रद्धा से सुनें सद्गुरु के वचन, जीवन में उतारें
मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: दोहरीघाट, संवाददाता। धर्म समाज को जोड़ने और सदाचार की प्रेरणा देने का माध्यम है। सत्संग में सद्गुरु के वचनों को श्रद्धापूर्वक सुनकर उन्हें जीवन में उतारना चाहिए। यह बातें पतित पावनी मां सरयू के तट स्थित अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम, दोहरीघाट में शारदीय नवरात्र पर मातेश्वरी परिवार की ओर से आयोजित दस दिवसीय आदि शक्ति अखंड महायज्ञ में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संस्थापक सद्गुरु महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि भले ही कुछ लोग धर्म को व्यर्थ मानते हों, लेकिन धर्म ही परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधकर रखता है। धर्म की प्रेरणा से ही पति-पत्नी, माता-पिता और संतान अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं तथा एक-दूसरे को गलत रास्ते पर जाने से रोकते हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में आदि शक्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.