Mau News: सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी
मऊ, नवम्बर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को परिवहन कार्यालय मऊ में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बस, ट्रक, ऑटो और ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 16 से 30 नवंबर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुहेल अहमद, प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव, डीबीए करुणानिधि राय सहित परिवहन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: प्रचार वाहन रवाना कर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.