Mau News: सड़क पर अचानक सामने आया छुट्टा गोवंश,17 वर्षीय युवक गंभीर
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के शुक्लौली नहर के पास शनिवार की देर शाम अचानक सड़क पर आए गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हरधौली गांव निवासी 17 वर्षीय विनीत कुमार मांदी सिपाह बाजार से नट-बोल्ट खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान शुक्लौली नहर के पास अचानक एक गोवंश सड़क पर आ गया। बाइक सवार संभल पाते, इससे पहले ही बाइक गोवंश से टकरा गई। हादसे में विनीत के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि प्रियांशु को भी चोट लगी। हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास अफरातफरी मच गई। पास में रहने वाले विनय प्रजापति ने तत्काल मांदी सिपाह पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घायल विनीत को उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.