मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती से कई साल तक संबंध बनाने और अब शादी से इंकार करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक व उसके माता-पिता सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। कोपागंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती का मधुबन थाना अंतर्गत अपने ननिहाल में रहने के दौरान अकटही निवासी विपुल यादव से उसका संबंध हो गया। युवती के पिता की मौत के बाद युवक युवती की सहायता करने लगा। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों जिला मुख्यालय पर किराये का कमरा लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। अब युवती द्वारा युवक को शादी करने के लिए कहने पर वह इंकार कर रहा है। इस प्रकरण को लेकर विगत 25 अक्टूबर 2025 को मझवारा में पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। युवती के प्रार्थना...