Mau News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव
मऊ, जुलाई 29 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद।कस्बे के मुक्तिधाम गेट के पास मंगलवार की शाम आजमगढ़ मार्ग किनारे एक अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लोगों को पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैंसाखरग (नईबाजार) निवासी 44 वर्षीय जयराम यादव पुत्र स्व फूलचंद यादव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: लापता राजगीर का शव मिलने से सनसनी शाम को घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन में जुट गए थे। इसी दौरान दोहरीघाट कस्बा स्थित मुक्तिधाम गेट के पास एक अधेड़ का शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.