Mau News: संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम
मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहाना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत ग्राम सद्धोपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार की देर शाम आठ बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम रात्रि एक बजे तक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच चलता रहा। इस दौरान संत रविदास के जीवन चरित्र, उनकी भक्ति, सामाजिक समरसता तथा मानवता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक संत रविदास के गुणों का श्रवण करते रहे तथा भंडारे के प्रसाद का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर, क्षीरगोवर्धनपुर (वाराणसी) के महंत आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि संत रविदास जैसे महापुरुष हजारों वर्षों में विरले ही जन्म लेते हैं। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.