मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मध्यदेशीय वैश्य महासभा इकाई मधुबन के तत्वावधान में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज का पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ पांती रोड स्थित एक सभागार में रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने संत गणिनाथ महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन एवं झंडा रोहण कर समाज की एकता, समृद्धि, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। पूजनोत्सव के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जनपद सिद्धार्थ नगर प्रवीण गुप्ता ने कहा कि संत गणिनाथ केवल वैश्य समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के पथप्रदर्शक थे। आज उनके पूजनोत्सव के अवसर पर हम सभी को उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। प्रवीण गुप्ता ने कहा कि आज आवश्यकता ह...