Mau News: संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक कर रहीं कार्यकत्रियां
मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर मच्छर जनित रोगों खासकर डेंगू, मलेरिया एवं दिमागी बुखारा से बचाव के बारे में जागरूक करने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसी के साथ ही आशा कार्यकत्री अपने फोन से ई कवच के माध्यम से आभा कार्ड बनाने का भी कार्य रही है।क्षेत्र के फरसरा खुर्द, तारनपुर, सियरहि, फरसरा बुजुर्ग, नईबाजार, लामी, कादीपुर, पनइल, धनौली सहित अन्य गांवों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को जागरूक एवं इससे बचाव की जानकारी दे रही हैं। बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि आशाओं को स्टिकर, बैनर पोस्टर आदि के साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। आशा कार्यकत्रियों द्वारा अपने फोन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.