Mau News: श्री रामलीला समिति के निर्माणाधीन गेट का मंत्री ने लिया जायजा
मऊ, अक्टूबर 2 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर के जमालपुर मिर्जापुर स्थित मझवारा मोड़ पर श्रीरामलीला मैदान के नौ लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे प्रवेश द्वार का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति और स्वरूप की जानकारी ली और कार्यदाई संस्था को निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही इसे और बेहतर एवं आकर्षक बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं। श्रीरामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य जैसे जीवन मूल्यों की सीख मिलती है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.