Mau News: श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सद्मार्ग पर ले जाने का सशक्त माध्यम
मऊ, नवम्बर 5 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा शहरोज में बुधवार की शाम श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रख्यात कथावाचक पं.अरुण प्रपन्न रामानुजाचार्य जी महाराज ने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को गोकर्ण की कथा सुनाई। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा और भाव के साथ कथा का श्रवण किया। कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य के जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने का सशक्त माध्यम है। इसके श्रवण से मनुष्य के भीतर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का भाव जागृत होता है। भागवत कथा मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर ईश्वर की भक्ति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.