Mau News: श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आठ को
मऊ, अक्टूबर 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श के लिए श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के संबंध में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर 08 अक्तूबर को औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुनिश्चित कराया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्वास्थ्य शिविर के लिए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित कर कैंप का आयोजन कराया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त प्रभात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.