Mau News: श्रद्धा के प्रवाह में बह गई जाति, वर्ग, प्रांत की दीवारें
मऊ, नवम्बर 15 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। आस्था का महालोक, भगवान भास्कर का आलोक और श्रद्धा में पिरोए छठ माता के गीत, अद्भुत भक्तिमय आध्यात्मिक संसार की सृष्टि कर रहे थे। नगर का तमसा तट हो या गलियां, सड़कें चौबारे अथवा उत्तर वाहिनी पवित्र सरयू का किनारा और आसपास बसे गांव। या फिर ऐसे भी क्षेत्र जहां कोई नदी नहीं है, वहां भी प्रकृति की उपासना के इस महापर्व पर श्रद्धा हिलोरें ले रही थी। छठ पर्व पर हर ओर पारंपरिक छठ गीतों की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रहीं 'कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय, बाट जे पूछेला बटोहिया, इ दल केकरा के जाय, आन्हर होइहे रे बटोहिया, ई सूरुज बाबा के जाय, इ आदित बाबा के जाय।' लगभग दो दशक पूर्व तक बिहार राज्य की सीमाओं में सिमटा यह लोक आस्था का महापर्व अब राज्य, जाति-वर्ग ही नहीं अपितु राष्ट्र की सीमाओं को तोड़कर प्रत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.