मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद।मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सियाबस्ती गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर पर बुधवार को पंरपरागत गांवगढी पूजा का आयोजन श्रद्धा और पूजन उत्साह के साथ किया गया। लोगों ने निरोग स्वस्थ्य एवं सुखमय जीवन तथा गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराया गया। तथा भजन कीर्तन और भक्ति गीत से लोग मन मुग्ध हो गए। ग्राम प्रधान अशोक कुमार मल्लाह ने बताया कि गांवगढ़ी पूजा गांव की पुरानी परंपरा है। जिसका आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। पूजा के बाद सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भारत परिषद अर्जुन प्रजापति पौहारी, सामू गोंड़, दशरथ, मकरध्वज, लक्की प्रजापति, पंकज गोंड़, सुभाष यादव, इन्द्र देव, लाल मोहन, मगरू प्रजापति, सोनू प्रजापति,...