मऊ, अगस्त 16 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलिया जनपद अंतर्गत रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह जैसा विनम्र स्वभाव के व्यक्ति बिरले ही मिलते हैं। लोकदल के प्रदेश महामंत्री देव प्रकाश राय ने कहा कि ऐसे विधायक की नकल विकास के लिए सभी को करना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि मैं उनके व्यवहार और सहयोग का हमेशा ऋणी रहूंगा। श्रद्धांजलि सभा में अवधेश सिंह, सूर्यभान सिंह, मनोज सिंह, कृपा शंकर सिंह, संजय सिंह ,संतोष सिंह ,ब्रह्मानंद सिंह ,छेदी सिंह ,अखिलेश राठौर, नागेंद्र सिंह ,स्वामीनाथ राय, जनार्दन सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यह भी पढ़े...